Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़ें

Jalandhar Commissionerate Police arrested the accused with illegal weapons,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस पार्टी ने शहर के बड़िंग गेट पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी10-एफसी-6704 फगवाड़ा से जालंधर आ रही थी।  उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव जैदा थाना बेगोवाल कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ जालंधर और कपूरथला में पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि थाना कैंट जालंधर में मुकदमा नंबर 25 दिनांक 10-03-2024 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular