Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी होंगे लोकसभा उम्मीदवार, कांग्रेस ने...

जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी होंगे लोकसभा उम्मीदवार, कांग्रेस ने लगाई मुहर, पढ़ें

SC वोट बैंक और चन्नी की लोकप्रियता को देखते हुए हाईकमान ने लिया फैसला !

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने यह फैसला एससी वोट बैंक और चन्नी की लोकप्रियता को देखते हुए लिया है।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी।

जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने संभावित नामों की लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular