PB8LIVE NEWS: पंजाबी सिंगर Geeta Jaildar ने हाल ही में हुए एक शो के दौरान दिवंगत सिंगर Surinder Shinda मजाक उड़ाया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में गीता जैलदार कहते हैं कि उन्हें माइक सौंपने से समय बर्बाद होगा, मैं गाना सिर्फ एक ही गाऊंगा, लेकिन आधा घंटा जरूर बर्बाद कर दूंगा, क्योंकि मैं सुरिंदर शिंदा जैसा हूं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद Surinder Shinda के बेटे मनिंदर शिंदा ने Geeta Jaildar पर अपना गुस्सा निकाला है। शिंदा के बेटे मनिंदर ने एक वीडियो जारी कर गीता जैलदार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मनिंदर ने कहा कि स्टेज पर मेरे पिता के लिए घटिया शब्दावली का इस्तेमाल किया। जैलदार के साथ अन्य गायक भी मौजूद थे। मैंने कुछ दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो देखी, जिसमें जैलदार मेरे पिता का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
मनिंदर ने Geeta Jaildar पर निशाना साधते हुए कहा कि – तुम्हारे पैदा होने से पहले से मेरे पिता शिंदा गायकी करते आ रहे हैं। जितनी तुम्हारी उम्र है, उससे ज्यादा मेरे पिता ने पंजाबी गायकी इंडस्ट्री में काम किया है। तुम वो कलाकार हो, जो पैसे देकर यहां तक पहुंचे हो। मगर मेरे पिता अपने जोर पर सिंगर बने हैं।
आप उनके करीब भी नहीं हैं। उनके नाखूनों के भी करीब नहीं हैं। मनिंदर ने कहा कि जब सुरिंदर शिंदा जिंदा थे तो उन्होंने मजाक किया होता तो वह जवाब देते, लेकिन अब वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। किसी स्वर्गीय व्यक्ति का मजाक उड़ाना ठीक बात नहीं है।





