PB8LIVE NEWS: Sidhu Moosewala पंजाब के मशहूर गायक थे। उनकी हत्या के बाद उनके माता पिता ने IVF के माध्यम से दूसरे बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे।
उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF के माध्यम से एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं यह मुद्दा काफी गरमा गया है और केंद्र सरकार तक भी पहुंच गया है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां की उम्र को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मां चरण कौर और पंजाब सरकार से IVF ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
बीते दिन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पैदा हुए बच्चे को लेकर नया विवाद हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पंजाब सरकार पर परेशान करने तथा नवजात के कानूनी दस्तावेज मांगने का आरोप लगाया है। बलकौर सिंह का कहना है कि अभी मां और बच्चे का उपचार चल रहा है।





