Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने वाले 2 शूटर गिरफ्तार

जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने वाले 2 शूटर गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के संतोखपुरा में इलाके में डॉक्टर के घर पर हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह (निवासी गांव बडाला जोहल, भाणा जंडियाला) और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह (निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर) के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ थाना-8 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 5 हथियार बरामद हुए है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि 28 फरवरी की रात करीब 1:40 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने डॉक्टर यशपाल के घर और उनकी नई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों ने कुल 10 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों ने बाइक पर धार्मिक झंडा लगाया हुआ था और करतारपुर की ओर भाग निकले थे।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों और बरामद हथियारों के संबंध में पूछताछ करेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular