Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबोर्ड परीक्षा में नकल कराने पर 2 टीचर Suspend

बोर्ड परीक्षा में नकल कराने पर 2 टीचर Suspend

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने आज सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कें), गुरदासपुर में सुपरिटेंडेंट और निरीक्षक के रूप में नियुक्त दो शिक्षकों को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के मामले में शामिल पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देशों पर की गई है।

शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कें), गुरदासपुर में परीक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन पाया है। उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को हुई 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने पाया कि निगरानी अधिकारी किरनदीप कौर, जो हिंदी की मिस्ट्रेस हैं, छात्रों की मदद के लिए अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर मंगवा रही थीं। परीक्षा प्रणाली का यह स्पष्ट उल्लंघन परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट अश्विनी कुमार, लेक्चरार की लापरवाही के कारण हुआ, जिन्होंने बिना किसी चेतावनी के परीक्षा हॉल में मोबाइल लाने की अनुमति दी थी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ऐसी कोई भी उल्लंघना और बेईमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपनी निलंबन अवधि के दौरान वे जिला शिक्षा अधिकारी, गुरदासपुर को रिपोर्ट करेंगे, जहां इन दोनों निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय बनाया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular