pb8 live news : फिल्लौर में नशे की ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जस्सा सिंह गांव छोकर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव एक पेड़ के पास बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने लाडोवाल के पास से नशीला पदार्थ खरीदा था। जैसे ही परिजनों को उक्त युवक की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। नशे के कारण हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।





