Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब: बस स्टैंड के पास चली ताबड़तोड़ गोलियों, 35–40 राउंड फायरिंग,1 की...

पंजाब: बस स्टैंड के पास चली ताबड़तोड़ गोलियों, 35–40 राउंड फायरिंग,1 की मौत, 4 घायल

Gang war! 35-40 rounds of gunfire erupt near the bus stand, killing one and injuring four.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के नवांशहर के बंगा बस स्टैंड पर तबाड़त्तोड़ गोलियां चली। बताया जा रहा है कि एक कर का पीछा करते हुए पीछे से दूसरी कार में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करदी। इस दौरान 35–40 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां चलने से स्कॉर्पियो सवार हनी बल, साहिल, दीपा, सूजल और रिंपल घायल हो गए। गंभीर घायल रिंपल को लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि पहले पटाखे जैसी आवाज आई, फिर एक के बाद एक कई गोलियां चलीं। भीड़ में गाड़ी फंस गई और लोग डर के मारे घायलों के पास तक नहीं गए। फायरिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

दुकानदारों के मुताबिक हमलावर I-20 कार में सवार थे और स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए बस स्टैंड पहुंचे थे। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गोलीबारी से छलनी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और घायल—दोनों पक्षों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। केस हिस्ट्री विभिन्न थानों से निकाली जा रही है। फिलहाल घटना की असली वजह साफ नहीं हुई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular