Pb8Live News: पंजाब और जम्मू में बाढ़ के चलते जम्मू रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है।
रद्द की गई ट्रेनों में शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस, नदीम जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, जम्मू तवी, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा शामिल है। जिससे की यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।





