Pb8 live news : मकसूदां सब्जी मंडी में बुकी जतिश अरोड़ा उर्फ गोरी के दफ्तर में हुई रेड के मामले में सी.आई.ए. स्टाफ ने जतिश अरोड़ा गौरी और उसके चार कारिंदों की गिरफ्तारी दिखा दी है। जतिश अरोड़ा उर्फ गौरी अरोड़ा उर्फ गोरी अपने दफ्तर में क्लाइंट्स की ब्लैकमनी डब्बा ट्रेडिंग नाम के तथा कथित सॉफ्टवेयर के माध्यम से शेयरों की खरीद-फरौख्त में इंवैस्ट करवाता था, जिसका लेन-देन कैश में होता था और टैक्स भी चोरी किया जाता था।सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी दिखा दी है। गिरफ्तार हुए लोगों में खुद जतिश अरोड़ा उर्फ गोरी निवासी बी.एस.एफ. कालोनी, उसके कारिंदे दर्पण, अनिल, करण समेत एक अन्य है। पांचों को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।





