pb8 live news : सेंट्रल जेल गेइंदवाल साहिब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में कैदियों से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद हुई है। इसके बाद इस मामले में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल के सहायक अधीक्षक हंस राज ने बताया कि जेल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत कैदी जोगिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी काजीकोट से एक टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, कैदी असीस पुत्र विजय कुमार निवासी खेमकरण से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी लुधियाना से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी घन्नूपुर काले से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम बरामद किया गया।





