Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में 6 महीने की मासूम बच्ची की हत्या, नाना-नानी ने की...

जालंधर में 6 महीने की मासूम बच्ची की हत्या, नाना-नानी ने की गला घोंटकर मारा, शव पुल के नीचे फेंका

6 month old innocent girl murdered in Jalandhar

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: जालंधर के थाना भोगपुर के गांव डल्ला में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। छह महीने की मासूम बच्ची अलीजा की हत्या उसके ही नाना-नानी ने कर दी। आरोप है कि बच्ची मां के बिना लगातार रोती थी और उसे संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, मां मनिंदर कौर अपनी बच्ची को नाना-नानी के पास छोड़कर प्रेमी संग चली गई थी। बच्ची के लगातार रोने से तंग आकर नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव टांडा के पास हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया।

पिता सुलिंद्र कुमार ने 13 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पत्नी और ससुराल वाले बच्ची को छिपा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular