Sunday, March 1, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्तों के हमले में 6 साल के...

जालंधर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्तों के हमले में 6 साल के मासूम की मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में 5–6 आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के मासूम इतवारी को नोच-नोचकर मार डाला। बच्चा अपनी मां के साथ खेत में पिता को खाना देने गया था। शौच के लिए खेत की ओर जाते समय कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह काट लिया।

चीखें सुनकर माता-पिता दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। खून से लथपथ हालत में बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद इलाके में शोक और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर रोष है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular