pb8 live news : पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में मास्टरमाइंड गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श दल्ला के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे हत्या की साजिश में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की भूमिका का पता चलता है. इसके बाद आज पुलिस ने इस मामले में अमृतपाल सिंह को नामजद कर लिया है.पंजाब के डीजीपी ने कल कहा था कि जांच के दौरान दर्ज किए गए कुछ बयानों के मुताबिक, हत्या अमृतपाल सिंह के इशारे पर की गई थी. गुरप्रीत सिंह की 9 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है. उन्होंने बताया कि इस घटना में बिलाल अहमद उर्फ फौजी, गुरमरदीप सिंह उर्फ पोंटू और अर्शदीप सिंह उर्फ झंडू को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह की हत्या का मास्टरमाइंड विदेश स्थित गैंगस्टर अर्श डल्ला और अन्य व्यक्ति हैंहत्या को अंजाम देने के लिए विदेश स्थित अलग-अलग गुर्गों के अलग-अलग मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। अपराधियों की साजिश को छिपाने के लिए अलग-अलग मॉड्यूल को अलग-अलग काम सौंपा गया था. गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति रेकी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसे कनाडा स्थित करमवीर सिंह उर्फ गोरा संचालित कर रहा था। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।





