Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARभगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर तीर्थ यात्रा और कार्यक्रमों को लेकर भगवान...

भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर तीर्थ यात्रा और कार्यक्रमों को लेकर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने पुलिस प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

Bhagwan Utsav Committee handed over a demand letter to the police administration regarding the pilgrimage and programs on Bhagwan Valmiki Pragat Diwas

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर। भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस को लेकर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बनना शुरू हो गया है। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में विशाल हवन यज्ञ, 27 सितंबर को विशाल तीर्थ यात्रा, 6 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा और 7 अक्टूबर को दीपमाला का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को सफल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने जालंधर पुलिस प्रशासन को विशेष मांग पत्र सौंपा है।

कमेटी ने यह मांग पत्र जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा और कमिश्नरेट पुलिस के अन्य अधिकारियों को सौंपा। इसमें मुख्य रूप से 27 सितंबर को आयोजित होने वाली तीर्थ यात्रा के रूट प्लान, सुरक्षा इंतज़ाम, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

कमेटी ने आग्रह किया है कि यात्रा में शामिल होने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर पुख़्ता तैयारी करे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।

तीर्थ यात्रा का रूट
विशाल तीर्थ यात्रा 27 सितंबर शनिवार दोपहर 12 बजे प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मुहल्ला जालंधर से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा पटेल चौक, मकसूदा मंडी, सूरानसी, बिधिपुर फाटक (करतारपुर), रइया, ब्यास, अमृतसर शहर से होती हुई भगवान वाल्मीकि आश्रम (राम तीर्थ), अमृतसर पहुंचेगी।

प्रशासन से की गई मांगें
रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।

भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग।

मेडिकल और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना।

यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था।

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी का कहना है कि यह यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और नगर निगम को एकजुट होकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

इस मौके पर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान राजीव गोरा, दीपक तेलु,, जतिंदर निक्का, गुलजार खोसला, चेतन नाहर, आनंद बैंस, रमन गिल सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular