अमृतसर के छेहर्ता स्थित दवाइयां वाला बाजार में गुरुवार देर रात 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। 
पुलिस के अनुसार वह करीब आधी रात को अपनी क्रेटा गाड़ी पार्क कर रहा था जब तीन हमलावर बाइक पर आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दिए। मृतक 2012 में हुए ASI रविंदर पाल हत्याकांड का दोषी था और 12 सितंबर को उसे 14 दिनों की पैरोल मिली थी।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है; एसीपी शिवदर्शन सिंह ने मामले की जांच जारी होने की जानकारी दी। उधर, जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का एक पोस्ट जारी किया है जिसमें बंबीहा गैंग के सदस्यों और जेल के भीतर उनके एंटी (विरोधी) पर संदेश भी दिया गया है। हमारे चैनल ने इस पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और हमलावरों की खोज में जुटी हुई है।





