भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव को लेकर 27 सितम्बर (शनिवार) को जालंधर से अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ तक विशाल तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संगत उत्साहपूर्वक इस पवित्र यात्रा में शामिल होने को तैयार है।
उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभरवाल ने बताया कि यह यात्रा शनिवार को दोपहर 12 बजे प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला (जालंधर) से संत समाज की अगुवाई में प्रारंभ होगी। यह यात्रा पटेल चौक, मकसूदा मंडी, सूरानसी, बिद्धीपुर फाटक, ब्यास और रइया से होते हुए अमृतसर पहुँचेगी। यात्रा का समापन अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ पर होगा।
इस यात्रा में 713 बसें, टेम्पो ट्रैवलर और अनेक निजी वाहन शामिल होंगे। अनुमानित तौर पर 30 हज़ार से अधिक श्रद्धालु इस पावन यात्रा का हिस्सा बनेंगे। संगत के लिए पूरे मार्ग में लंगर और पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बसों के भीतर भी श्रद्धालुओं के लिए फलों और पानी का प्रबंध किया गया है।
यात्रा के शुभारंभ से पहले प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला के सामने एक विशाल मंच लगाया जाएगा। यहां यात्रा में शामिल होने वाले विभिन्न समूहों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान राजीव गोरा, संत अशोक लंकेश ऋषि जी, दीपक तेलु, जतिंदर निक्का, गुलजार खोसला, चेतन नाहर, आनंद बैंस, रमन गिल सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।





