जालंधर से सटे फगवाड़ा में शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिम्मी करवल पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में करवल का कान कट गया जबकि उनके बेटे का सिर फट गया। घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है।
गुस्साए लोगों और दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया। दुकानदारों का आरोप है कि हमलावर कई दिनों से धमकियां दे रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण हमला हुआ।
अस्पताल पहुंची एसपी माधवी शर्मा से मौजूद लोगों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल किए। इंद्रजीत करवल का दावा है कि हमलावरों ने उन पर और उनके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला किया और गोली भी चलाई, हालांकि गोली से कोई घायल नहीं हुआ।





