Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में 14 साल की लड़की बनी मां, जिस घर में काम...

जालंधर में 14 साल की लड़की बनी मां, जिस घर में काम करती थी उसी ने किया कई बार रेप, जन्म से 6 दिन बाद बच्चे की मौत

A 14-year-old girl became a mother in Jalandhar. She was repeatedly raped by the housekeeper where she worked. The child died six days after birth.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के फिल्लौर में एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी छह दिन बाद मौत हो गई। पीड़िता एक घर में काम करती थी।

घटना के बाद परिवार ने नवजात का शव श्मशानघाट में दफना दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी, जो कि घर का मालिक है, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दफनाए गए शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़िता के अनुसार, गरीबी के कारण उसकी मां ने उसे आरोपी के घर काम पर लगा दिया था। वहां आरोपी ने उसके साथ बार-बार रेप किया और डरा कर चुप रहने को कहा।

गर्भवती होने पर उसकी मां ने उसे फिल्लौर के पास एक गांव में अपने भाई के पास छोड़ दिया। पिछले हफ्ते अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसने एक लड़के को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक 6 दिन बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular