Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकनाडा में पंजाब के 24 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक...

कनाडा में पंजाब के 24 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के बरनाला के विधानसभा क्षेत्र महल कलां के गांव गुरम निवासी 24 साल के राजप्रीत सिंह की कनाडा में मौत हो गई है। इस दुखद घटना से गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।

राजप्रीत सिंह के माता-पिता कुलवंत सिंह और बलजिंदर कौर ने बताया कि वे एक छोटे किसान परिवार से हैं। बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने करीब 18 लाख रुपए का कर्ज लेकर अप्रैल 2024 में उसे पढ़ाई के वीजा पर कनाडा भेजा था। राजप्रीत सरी शहर में रह रहा था।

मृतक के मामा हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के पास सिर्फ तीन एकड़ जमीन है और राजप्रीत के पिता एक निजी स्कूल की बस चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। पहले से ही कर्ज में डूबे परिवार के लिए अब बेटे की पार्थिव देह को पंजाब लाना भी मुश्किल हो गया है।
परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी से अपील की है कि राजप्रीत सिंह की पार्थिव देह को जल्द से जल्द पंजाब लाने के लिए सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular