लुधियाना में 9 साल के अमन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चा तीन दिन से लापता था। परिवार मदद के लिए कई थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन हर जगह “एरिया नहीं” कहकर लौटा दिया गया।
शनिवार शाम अमन का शव कासाबाद गांव के पास झाड़ियों में मिला, जो घर से महज 50 मीटर दूर था। हैरानी की बात यह रही कि यह इलाका सलेम टाबरी थाने के अंतर्गत आता है, उसी थाने में सबसे पहले शिकायत दी गई थी।
परिजनों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस ने तलाश शुरू की होती, तो शायद अमन की जान बच सकती थी। यह मामला सिस्टम की गंभीर लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करता है।





