पंजाब के तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर और करन गिल के खिलाफ चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
मामला थाना सराय अमानत खां में धारा 174, 223 BNS, 136(2) और रीपरशेडेशन एक्ट 951 के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने मतदान के दिन सोशल मीडिया पर प्रचार संबंधी वीडियो साझा की थी।
रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और कानून सभी के लिए समान है।





