पंजाब के बरनाला जिले के टल्लेवाल गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती मृत मिले। युवक का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि युवती बेड पर पड़ी मिली।
दोनों की पहचान परविंदर सिंह (30), निवासी काओंके, माछीवाड़ा और बलजीत कौर (25), निवासी अलीगढ़, जगराओं के रूप में हुई। वे कुछ दिन पहले से गांव के एक खाली NRI मकान में रह रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।





