Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा

जालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर में हुए भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेरियां के गांव सिंघपुरा निवासी हरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। चालक शादीशुदा था और उसके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। घटना की जांच के लिए भोगपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पचरंगा चौकी से मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कैंटर चालक हरजीत दसूहा की तरफ जा रहा था। हरजीत कैंटर को लेकर मुकेरियां स्थित सीके ट्रेडिंग कंपनी में जा रहा था। वह जालंधर से जा रहा था। जब उसका कैंटर भोगपुर के पचरंगा के पास पहुंचा तो उसका कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और बाद में पलट गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular