जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित More Supermarket के बाहर किडनी अस्पताल के डॉक्टर राहुल सूद पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई। हालांकि पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है और पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।





