पंजाब के कपूरथला जिले के जालंधर रोड पर नूरपुर दोना गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह करीब 8:15 बजे भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक कर्मचारी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
कपूरथला के गांव नूरपुर दोना स्थित गद्दा फैक्ट्री में लगी आग… घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे… 4 घंटे से रेस्क्यू जारी… आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख… SDM इर्विन कौर व DSP दीपकरण सिंह मौके पर पहुंचे…#PunjabNews #Kapurthala #Mattressfactoryfire pic.twitter.com/Wa9qr5ct4n
— Amit sharma (@editor_amit) September 25, 2025
आग इतनी विकराल थी कि जालंधर से करीब 20 किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर और जालंधर से 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।





