Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABPunjab में साइबर ठगी का बड़ा रैकेट पकड़ा, होटल के पार्टी हॉल...

Punjab में साइबर ठगी का बड़ा रैकेट पकड़ा, होटल के पार्टी हॉल में चलाते थे फर्जी कॉल सेंटर, 38 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल और 10 लाख कैश बरामद

A major cyber fraud racket has been busted in Punjab, where a fake call center was operating from a hotel party hall. 38 men and women have been arrested, and 40 laptops, 67 mobile phones, and 1 million rupees in cash have been recovered.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS:  Punjab के कपूरथला में साइबर क्राइम टीम और फगवाड़ा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। देर रात की गई कार्रवाई में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 32 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, पश्चिम बंगाल और पंजाब तक फैला हुआ था। ये लोग होटल के पार्टी हॉल में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे और खुद को बैंक या टेक कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के ज़रिए वे लोगों के डिवाइस हैक कर बैंक डिटेल्स चुराकर लाखों की ठगी करते थे।

पुलिस ने मौके से 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular