Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABगणतंत्र दिवस से दो दिन पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बड़ा...

गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। देर रात एक मालगाड़ी के गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक पर तेज धमाका हुआ, जिससे मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की चपेट में आकर इंजन चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, धमाका डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) की नई मालगाड़ी लाइन पर खानपुर फाटक के नजदीक हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उखड़ गया और स्लीपर टूटकर बिखर गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया और ट्रैक की मरम्मत का काम रात में ही शुरू कर दिया गया। विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular