Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ी वारदात, घरेलू विवाद ने ली तीन जानें, पत्नी-सास की...

पंजाब में बड़ी वारदात, घरेलू विवाद ने ली तीन जानें, पत्नी-सास की हत्या के बाद गार्ड ने खुद को मारी गोली

A major incident in Punjab claimed three lives in a domestic dispute; a guard shot himself after killing his wife and mother-in-law.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के गुरदासपुर के गांव गुत्थी में दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी कंपनी के गार्ड के तौर पर तैनात गुरप्रीत सिंह ने AK-47 राइफल से अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर ली। करीब एक घंटे तक पुलिस ने आरोपी को सरेंडर कराने की कोशिश की, लेकिन उसने चेतावनी देते हुए खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, 2016 में शादी के बाद से दंपति के बीच लगातार घरेलू तनाव चल रहा था।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपी पर अपनी पत्नी से जुड़ा कोर्ट केस भी चल रहा था। गुरप्रीत जेल विभाग में तैनात था और वहीं से AK-47 लेकर भागा था। जब हमने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने अचानक खुद को ही गोली मार ली।  इससे पहले वह अपनी पत्नी और सास को भी गोली मार चुका था.’पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular