जालंधर जिले में फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकी, तो एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया। ऊपर चढ़ते ही उसने गलती से हाईटेंशन बिजली के तारों को छू लिया, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। रेलवे पुलिस (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पहले फिल्लौर, फिर जालंधर के अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और यह जांच की जा रही है कि वह ट्रेन पर क्यों चढ़ा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।





