जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास रबर फैक्ट्री के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम खुले प्लॉट में बना हुआ था और आग की लपटें कई फीट तक उठ रही थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में रखे लाखों रुपए के टायर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।





