pb8 live news : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ दिनों की राहत के बाद राज्य में फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार है, क्योंकि 3 दिन तक राज्य में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। 17 मई से फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 17 मई से एक बार फिर राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी। विभाग ने 17, 18 और 19 मई को बारिश की भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 मई को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, एस.बी.एस. नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश की संभावना





