जालंधर में एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर किया। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे और डेरा बल्लां में कार्यक्रम के कारण आदमपुर क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई।
महिला का कहना है कि उसकी बेटी रात से बीमार है और उल्टियां कर रही है, लेकिन रोड ब्लॉक होने के कारण वह उसे डॉक्टर तक नहीं ले जा सकी। उसने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप तक बंद करवा दिए गए हैं, जबकि उसकी स्कूटी में तेल भी कम है। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने आदमपुर थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।





