Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के युवक की रूस-यूक्रेन जंग में मौत, ट्रैवल एजेंटों के झांसे...

जालंधर के युवक की रूस-यूक्रेन जंग में मौत, ट्रैवल एजेंटों के झांसे में गया था रूस

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के गोराया के रहने वाले 30 वर्षीय मनदीप कुमार की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई। मनदीप बेहतर रोजगार के सपने के साथ ट्रैवल एजेंटों के झांसे में रूस पहुंचा था, जहाँ उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया। कई महीनों तक लापता रहने के बाद अब उसका पार्थिव शरीर भारत लाया गया है, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मनदीप 17 सितंबर 2023 को रिश्तेदार और तीन परिचितों के साथ आर्मेनिया गया था, जहाँ उसने तीन महीने मजदूरी की। 9 दिसंबर 2023 को वह रूस पहुंचा, जबकि बाकी साथी भारत लौट आए। आरोप है कि वहीं उसे जबरन सेना में शामिल कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि मनदीप दिव्यांग था और सेना भर्ती के योग्य भी नहीं था।

मनदीप के भाई जगदीप ने उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए, यहां तक कि वह खुद रूस भी गया, मगर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। अब मनदीप की मौत की पुष्टि के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पार्थिव शरीर भारत लाया जा चुका है और जल्द ही जालंधर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular