Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर का युवक भटककर पहुंचा पाकिस्तान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने किया गिरफ्तार

जालंधर का युवक भटककर पहुंचा पाकिस्तान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने किया गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के शाहकोट का रहने वाला युवक शरणदीप सिंह गलती से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया, जहां उसे Pakistan Rangers ने हिरासत में ले लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद पाक रेंजर्स ने हथकड़ी लगी उसकी फोटो भी जारी की है।

बताया जा रहा है कि शरणदीप पिछले कई दिनों से घर से लापता था, जिसकी शिकायत उसके पिता ने जालंधर पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक कुछ दिन पहले ही कपूरथला जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और उस पर झगड़े के एक मामले में FIR दर्ज है।

जानकारी के अनुसार युवक ने पाकिस्तानी पंजाब के कसूर जिला में सीमा पार कर ली, जहां गश्त के दौरान पाक रेंजर्स ने उसे अपनी सीमा में पाया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए गंडा सिंह पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। इधर, पिता ने केंद्र सरकार से बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular