लुधियाना में दिन दिहाड़े ने बदमाशों ने एक 23 वर्षीय युवक को सरेआम गोली मार दी। जिससे की उसकी मौत हो गई। बड़ी बात तो ये है कि एसएसपी दफ्तर जगराओं से कुछ ही दूरी पर हरि सिंह रोड पर हुई।
मृतक की पहचान तेजपाल सिंह निवासी गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हमलावर गाड़ी पर सवार होकर आए और उन्होंने सीधे तेजपाल सिंह पर गोली चला दी।
पुलिस मान रही है कि यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।





