Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबड़ी खबर: पंजाब में कोर्ट में पेशी पर आए युवक की गोलियां...

बड़ी खबर: पंजाब में कोर्ट में पेशी पर आए युवक की गोलियां मारकर हत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के अबोहर स्थित तहसील कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक आकाश उर्फ़ गोलू पंडित की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में कई अन्य लोग भी घायल हुए, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की जानकारी के अनुसार, गोलू पंडित अपने साथी सोनू और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से तहसील परिसर पहुंचा था। पेशी के बाद जैसे ही वह कार में बैठने लगा, उसी समय कुछ युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल गोलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular