Pb8Live News: जालंधर में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। बीते दिन वेस्ट हलके में नशा मुक्ति केंद्र के बाहर युवक की चाकुओं से हत्या की घटना के बाद आज एक और गंभीर वारदात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, लाठी मार मोहल्ला सोढल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर गोलियां चला दीं। यजिसमें राहुल निवासी लाठी मार मोहल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हमलावर की पहचान अमन पासवान निवासी रेरु पिंड के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।





