Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSAAP को झटका! जालंधर से सांसद सुशील रिंकू बीजेपी में हो सकते...

AAP को झटका! जालंधर से सांसद सुशील रिंकू बीजेपी में हो सकते हैं शामिल !

Shock to AAP! Jalandhar MP Sushil Rinku may join BJP!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: पंजाब में चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। राजनीतिक पार्टियों जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है. इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है. वहीं सांसद परनीत कौर कांग्रेस से किनारा कर बीजेपी में शामिल हो गई है. इसके अलावा कल शुक्रवार को ही विधायक राज कुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी का थामन थाम चुके है.

इस सबके बीच जालंधर से AAP सांसद सुशील रिंकू को लेकर दल बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार रिंकू जल्द भाजपा का दामन थाम सकते है। हालांकि अभी तक तो सिर्फ यह एक अफवाह ही है। लेकिन सियासी गालियारों में इस बात की चर्चा जोरों शोरों पर है।  सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के जांलधर से मौजूदा सांसद है और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार भी बनाया है.

हालांकि यह बात भी सामने आयी है कि इस तरह की अफवाहें फैला कर विरोधियों द्वारा सुशील रिंकू को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। बतादें कि जालंधर से AAP सांसद सुशील रिंकू 6 महीने पहले कांग्रेस छोड़ कर AAP में आए थे। उसके बाद जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद उप चुनाव हुआ तो सुशील रिंकू सांसद का चुनाव लड़कर जीत गए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular