Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSतरनतारन उपचुनाव: 6वें राउंड के बाद AAP उम्मीदवार अकाली दल से 892...

तरनतारन उपचुनाव: 6वें राउंड के बाद AAP उम्मीदवार अकाली दल से 892 वोटों से आगे, तीसरे-चौथे नंबर पर जानें कौन ?

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

तरनतारन उपचुनाव: पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्थित काउंटिंग सेंटर में 16 राउंड में वोट गिने जा रहे हैं, जिनमें से 5 राउंड पूरे हो चुके हैं।

शुरुआती दौर में अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त बनाई, लेकिन उसके बाद AAP उम्मीदवार हरमीत संधू ने स्थिति पलटते हुए 6वें राउंड तक 892 वोटों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज तीसरे, अमृतपाल समर्थित अकाली दल-वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा चौथे और BJP उम्मीदवार हरजीत संधू पांचवें स्थान पर हैं।

अब तक AAP को 14586, अकाली दल को 13694, कांग्रेस को 7260, अकाली दल वारिस पंजाब दे के मंदीप को 5994 और BJP को 1620 वोट मिले हैं। AAP उम्मीदवार 892 की लीड ले चुके हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular