जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शूटर जिस एक्टिवा पर सवार होकर आए थे उसी एक्टिवा सवार शूटर और एक क्रेटा कार की CCTV फुटेज सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक CCTV में दिख रही क्रेटा कार को लक्की ओबरॉय का नौकर चला रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले लक्की ओबरॉय ने नशे की हालत में पाए जाने पर अपने नौकर की पिटाई भी की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। नौकर पर शक इसलिए भी गहराया है क्योंकि वह वारदात के बाद से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर मिट्ठापुर की ओर फरार हुए। इसके बाद वही नौकर एक्टिवा को कहीं ठिकाने लगाकर क्रेटा कार से निकलता हुआ CCTV में नजर आया।
जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के लिए शूटर उपलब्ध कराने में सोनू खत्री गैंग की भूमिका बताई जा रही है, जबकि कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल का नाम भी जांच में जुड़ा है।
पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।





