Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABदिलजीत दोसांझ के हक में उतरे आप विधायक, पढ़े

दिलजीत दोसांझ के हक में उतरे आप विधायक, पढ़े

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : एक ओर पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने हॉलीवुड से लेकर मेट गाला तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है, वहीं दूसरी ओर हाल ही में उन्हें उनके अभिनय से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। इस पर आत्म नगर से विधायक ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दिलजीत सिर्फ एक ग्लोबल आइकन नहीं, बल्कि आत्म नगर के सम्मानित बेटे हैं, जिन्होंने ‘पग’ को ग्लोबल ट्रेंड और पंजाबी संस्कृति को गर्व का विषय बनाया।विधायक ने कहा, “मैंने उन्हें हमेशा एक ऐसे इंसान के रूप में देखा है जो जहाँ भी जाते हैं, पंजाब की मिट्टी की महक साथ लेकर चलते हैं। आज उनसे पूछताछ हो रही है, पर हमें उनके योगदान को नहीं भूलना चाहिए—उन्होंने लाखों युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम किया है।” दिलजीत दोसांझ के मेट गाला लुक से लेकर ‘चमकिला’ जैसी फिल्मों तक, उन्होंने एक सशक्त सांस्कृतिक प्रतिनिधि की भूमिका निभाई है। ऐसे में विधायक का बयान केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पंजाब के गर्व की भावनात्मक आवाज़ बन गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular