जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में थाना-5 पुलिस ने आरोपी कालू को बस्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात चाकू मारकर की गई इस वारदात में 17 वर्षीय विकास की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने विकास की छाती में तीन बार चाकू घोंप दिए थे। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद विकास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।





