Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड का आरोपी...

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब की मोहाली पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल आरोपी करण डिफाल्टर को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात छाती में दर्द की शिकायत पर आरोपी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने हथकड़ी छुड़ाकर फरार होने की कोशिश की।

रातभर तलाश के बाद शनिवार सुबह वह पुलिस को मिला। पकड़ने के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हथियार से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसे गोलियां लगीं। घायल अवस्था में पहले निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। हथियार की बरामदगी पर SSP ने कहा कि जांच जारी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि करण डिफाल्टर इससे पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के मामले में भी वांछित था। उसे दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। यह एनकाउंटर शनिवार को एयरपोर्ट रोड पर हुआ।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular