जालंधर में पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रही है जिसमे पुलिसकर्मी अपनी निजी गाड़ी की डिक्की से नीला ड्रम निकालकर आरोपी के घर ले जाते दिख रहे हैं, जबकि FIR नंबर-90 (9 अप्रैल) में दावा किया गया है कि 35 लीटर लाहन घर से बरामद हुई।
मामला शाहकोट के गांव दौलतपुर ढड्डा का है, जहां पुलिस और एक्साइज टीम ने रेड कर शराब बरामदगी दिखाई। वीडियो में पहले एक सफेद XUV से लोग ड्रम निकालते हैं और बाद में पुलिस टीम रेड करती नजर आती है।
वहीं इस वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विवादो में घिर गई। जिसके बाद मामले को लेकर एसएसपी हरविदंर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए वीडियो की निष्पक्ष जांच की गई। जिसके बाद थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर एसएचओ बलविंदर सिंह और एएसआई सुखविंदर सिंह सहित महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
वहीं एसपी विनीत को जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऐसे में जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





