लुधियाना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग की गई। घटना उस समय हुई जब वह लुधियाना से इनोवा कार में दोराहा लौट रहे थे। गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार का पीछा कर गोली चला दी, जो गाड़ी की खिड़की पर लगी। फायरिंग में चीमा को कोई चोट नहीं आई। वह सीधे दोराहा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।





