pb8 live news : मौसम विभाग द्वारा 2 जून को आंधी-तूफान व 3 जून को तेज बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अधिकतर जिलों में यैलो अलर्ट रहेगा जबकि 4-5 जिलों में राहत रहेगी। गर्मी के चलते लोग बाहर जाने से गुरेज करते नजर आ रहे हैं। तापमान में गिरावट की बात की जाए तो महानगर जालंधर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि बीते कल के मुकाबले 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।





