Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABशेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले Alert!

शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले Alert!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : शेयर मार्केट में पैसे लगाने के चाहवानों के लिए चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना साइबर क्राइम गुरदासपुर की पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसे लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 12 लाख 56 हजार 400 रुपये की ठगी करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी नानोवाल खुर्द (भट्टियां) ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसे शेयर मार्केट में पैसे लगाने संबंधी व्हाट्सऐप कॉल की। उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में ले लिया और एक फर्जी लिंक शिकायतकर्ता को भेजा। इस लिंक में फर्जी डॉलर दिखाकर, अपनी पहचान छिपाकर और झूठ बोलकर उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से विभिन्न खातों में 12 लाख 56 हजार 400 रुपये जमा करवाकर धोखाधड़ी की है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular