Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट-2’ का आरोप, AAP ने हरियाणा CM सैनी...

पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट-2’ का आरोप, AAP ने हरियाणा CM सैनी पर विधायकों को खरीदने की कोशिश का लगाया आरोप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Aam Aadmi Party (AAP) ने Bharatiya Janata Party (BJP) पर पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट-2’ चलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू और संगरूर से विधायक Narinder Kaur Bharaj ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने विधायकों से संपर्क कर उन्हें तोड़ने की कोशिश की।

नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि सीएम सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का प्रस्ताव दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी कहा गया कि अगर उनकी कोई अन्य मांग है तो उसे भी पूरा किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।

भराज ने कहा कि वह बचपन से ही आप की नीतियों से जुड़ी रही हैं और 27 साल की उम्र में पार्टी ने उन्हें टिकट देकर विधायक बनाया। “मैं आपकी राजनीति का शिकार नहीं बनूंगी,” उन्होंने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 में चुनाव लड़ना है या नहीं और कहां से लड़ना है, इसका फैसला उनकी पार्टी करेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा हर हलके में उम्मीदवार तलाशने के लिए अन्य दलों के नेताओं से संपर्क कर रही है और सीएम सैनी के पंजाब दौरे इसी रणनीति का हिस्सा हैं। वहीं, आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि पहले भी भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश के आरोप लगे थे, लेकिन उनके विधायक नहीं बिके। “इस बार भी उनकी चाल नाकाम होगी,” उन्होंने कहा। इन आरोपों पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular