पंजाब के जालंधर स्थित सर्जिकल कॉम्पलेक्स में मेट्रो मिल्क फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर करीब 30 लोग फंसे हुए थे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गैस को नियंत्रित करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और फंसे लोगों को क्रेन व सीढ़ियां लगाकर बाहर निकाल लिया
फायर विभाग ने दीवार तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। वेरका मिल्क प्लांट की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।





